फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाडा साहिब गुरुद्वारे की दुकानों में लगी भयानक आग, कईं जलकर खाक

Fri, 27 Jan 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
नाडा साहिब गुरुद्वारे की दुकानों में लगी आग
विज्ञापन
पंचकूला स्थित नाडा साहिब गुरुद्वारे में बनी दुकानों में भयानक आग लग गई। हादसे में कई दुकानें जलकर खाक और बड़ा नुकसान। हादसा वीरवार देर रात हुआ। करीब 7 दुकानों को भारी नुकसार होने की खबर है।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अुनसार, रात के करीब 11 बजे लोगों ने एक दुकान से धुंआ उठते हुए देखा। सूचना तुरंत गुरुद्वारा प्रबंधन को दी गई। देखते ही देखते धुंए ने आग का रुप ले लिया।
विज्ञापन


आग इतनी भयानक हो गई कि एक के बाद एक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में फायर बिग्रेड को खबर की गई। करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और पुलिस को भी खबर की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें