भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी जुबानी जंग में रविवार को भी वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम की रग-रग में घोटाला छिपा हुआ है। इस कारण उन्हें हर जगह घोटाला ही दिखता है।
वह खुद भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं और दूसरों पर लांछन लगा रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि कांग्रेस की विश्वसनीयता भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वित्तमंत्री रविवार को पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में हुए दीक्षांत समारोह के दौरान मीडिया से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भाई-भतीजावाद और मोल-भाव के बाद युवाओं को नौकरी मिलती थी, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में नौकरियों में पूरी पारदर्शिता है। योग्यता के आधार पर ही नौकरियां मिल रही हैं।