फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुरुघरों पर कब्जे को लेकर जल्दबाजी न करे सिख संगत'

Mon, 21 Jul 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लेकर सिख संगत को शांत रहने के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिए हैं। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि जल्द ही राज्य में अलग कमेटी का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन अलग कमेटी में पदाधिकारियों को जांच परख के बाद ही शामिल किया जाएगा। ताकि बाद में किसी तरह का विवाद न हो। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहाक) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, जल्द बनेगी कमेटी

झींडा ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत में उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अलग कमेटी का गठन हो जाएगा।

झींडा ने कहा कि कमेटी के गठन के बाद प्रशासन की यह जिम्मेदारी बन जाएगी कि गुरुघरों की सेवा का अधिकार हरियाणा की कमेटी को दिलवाया जाए।

हमने हरियाणा की सिख संगत से अपील की है कि कोई भड़काने का प्रयास करे तब भी वे न भड़कें। इस कड़ी में रविवार को अंबाला में जागरूक किया।

सोमवार को फतेहाबाद, मंगलवार को करनाल फिर कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में शांति पूर्वक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

हालांकि जब कानून बन गया है तो हरियाणा के गुरुद्वारों पर एसजीपीसी का कंट्रोल खत्म हो गया है। इस समय न तो हरियाणा की कमेटी का नियंत्रण है और न ही एसजीपीसी का।
विज्ञापन

एसजीपीसी के लोगों को हरियाणा के गुरुद्वारों में बैठने का हक नहीं

उन्होंने कहा कि अब किस अधिकार से एसजीपीसी के लोग हरियाणा के गुरुद्वारों में बैठे हैं। अब जो हरियाणा की एडहाक कमेटी बनेगी। वह कमेटी ही इन गुरुद्वारों में सेवा करेगी।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एडहाक के प्रधान जगदीश सिंह झींडा का कहना है कि जब हमने सालों इंतजार किया तो चंद दिनों की बात और है जो लोग बैठे हैं, उनका कब्जा अधिक  दिन नहीं रहेगा। शांतिपूर्वक हमें कुछ दिन बाद गुरुघरों की सेवा का अधिकार मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें