अमृतसर स्थित एसजीपीसी के नियंत्रण से अलग हरियाणा के गुरुद्वारों के लिए अलग कमेटी का गठन कर उसे सरकार की मान्यता दिला चुके जगदीश सिंह झींडा ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारे पर कब्जे के दौरान हुई घटनाओं के बारे में कहा है कि संगत में आए कुछ घुसपैठियों ने अराजकता फैलाने की कोशिश और पुलिस के बैरिकेड गिरा दिए।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में झींडा ने कहा कि वे हरियाणा के एक प्रमुख गुरुद्वारे सहित कुल चार गुरुद्वारों का प्रबंध अपने हाथ में ले चुके हैं। चाहे जो भी हो हरियाणा में उनके संगठन को कानूनन मान्यता मिल चुकी है। वे कानून के दायरे में जो हक एचएसजीएमसी का बनता है, वह अधिकार वे लेकर रहेंगे। प्रस्तुत हैं, उनसे बातचीत के प्रमुख अंश-