फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलका बोले, लंबी से चुनाव लड़ने की बादल-कैप्टन की साजिश

Sun, 15 Jan 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
आप नेता एचएस फूल्का
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी के नेता एचएस फुलका ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कैप्टन लंबी से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं, यह केवल सियासी ड्रामा है। वह केवल मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जिताने के लिए लंबी जा रहे हैं। यह बादल-कैप्टन के बीच लंबी साजिश है। अगर सचमुच कैप्टन बादल को हराना चाहते हैं तो केवल लंबी से क्यों नहीं चुनाव लड़ते।
विज्ञापन


फुलका ने कहा कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू की लोकप्रियता भुनाने के लिए कैप्टन उन्हें जलालाबाद से चुनाव लड़ाने की सोच रहे हैं ताकि छोटे बादल की हार को जीत में बदल सके। कैप्टन सिद्धू को कुछ देने वाले नही है, यह उनकी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दोनों पार्टियों को मजबूत चुनौती दी है।

ऐसे में बादल से हाथ मिलाकर कैप्टन एक सीट से हारने व एक सीट से जीतने का सौदा किया है। कांग्रेस हाईकमान कैप्टन के इरादों को समझती है, हो सकता है कि कैप्टन के बजाए राहुल गांधी सीएम का पद नवजोत सिंह सिद्धू को देने का समझौता कर उन्हें पार्टी में लाए हों। हालांकि कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है कि यह केवल यूज एंड थ्रो पर विश्वास करती है। फूट डालो राज करो कांग्रेस की रणनीति रही है।
विज्ञापन


‘सज्जन कुमार को सजा दिलाकर रहूंगा’
आप नेता फुलका ने बताया सोमवार को 1984 दंगे मामले में सुप्रीम कोर्ट में तारीख है। कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार अदालत में पेश होंगे। उनके खिलाफ काफी ठोस सबूत हैं। चाहे जो भी हो मैं सज्जन कुमार को सजा दिला कर रहूंगा। एडवोकेट फुलका 1984 दंगों में हिंदू परिवारों के मारे जाने के सवाल पर चुप्पी साध गए और कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें