फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में आंखों के संक्रमण से ऐसे रहें बच कर

Sun, 01 Jun 2014 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और गर्मी की वजह से इन दिनों आई इंफेक्शन का प्रकोप फैल रहा है। सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में आंखों की एलर्जी के मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। अकेले जनरल अस्पताल में ही रोजाना 20 से 25 मरीज मामले पहुंच रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में पांच से नौ साल तक बच्चों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार ज्यादातर कम उम्र के बच्चों में आंखों की एलर्जी की समस्या देखने को मिलती है। यदि एक बार गर्मी की वजह से बच्चों में आंखों की एलर्जी हो जाती है तो उन्हें हर साल गर्मी में एलर्जी की समस्या होती ही है। जैसे ही बच्चे बड़े होते जाते हैं, एलर्जी की समस्या से निजात मिल जाती है। खासकर लड़कों में ज्यादातर यह समस्या देखने को मिलती है।

इंफेक्शन का कारण  
फिजिकल कॉन्टैक्ट यानि कि आई फ्लू से ग्रसित लोगों से हाथ मिलाने और गंदे हाथों से आंख को मलसने से आंखों में इंफेक्शन होता है। कॉर्निया हो सकती है खराब आंखों के इंफेक्शन को नजरअंदाज करने से उसकी कॉर्निया खराब होने का डर रहता है। जनरल अस्पताल के आई स्पेशलिस्ट डॉ. जगदीप सिंह ने बताया कि आंखों में होने वाले इंफेक्शन का सही तौर पर इलाज नहीं किए जाने से आंखों की कॉर्निया इंफेक्टेट होने लगती है। इस कारण आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती लक्षण
- आंखों का लाल होना
- आंखों में सूजन आना
- आंखों से बार-बार पानी आना
- आंखें लाल होने के साथ ही उनमें चुभन होना

बचाव के उपाय
- गंदे हाथ से आंख को न छुए
- दूसरों का टॉवल यूज न करें
- आंखों में जलन या खुजली होने पर उसे न मसलें
- हर साल आंखों की एलर्जी होती है तो गर्मी शुरू होते ही डॉक्टर को दिखाएं
- धूप से बच्चों को बचाए  
- हाइजीन मेनटेंन रखें
- दिन में जितनी बार हो सके ठंडे पानी से आंखों को धोए 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें