शुगर हर तीसरे व्यक्ति को हो रही है। बेल पत्र का रस खाली पेट पीने से कंट्रोल हो जाती है। शुगर के लिए लस्सी या छाछ बहुत उपयोगी है। यह कहना है डॉ. सुमेर चंद गुप्ता का।
डॉ. गुप्ता सेक्टर-16 के गांधी स्मारक भवन में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाइजेशन और गांधी स्मारक भवन के सहयोग से शुगर में भोजन के महत्व विषय पर एक सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। डॉ गुप्ता इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाइजेशन (आईएनओ) दिल्ली के अध्यक्ष हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारे रहन सहन में बहुत बदलाव आ गया है। शारीरिक श्रम न करना, देर रात तक जागना, रहन सहन में असंयम, तली भूनी चीजें अधिक खाना।
गांधी स्मारक भवन मे निदेशक डॉ देवराज त्यागी ने बताया कि सेमिनार में डॉ एमपी डोगरा, डॉ मीना शाह, बीडी कालिया ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में डॉ क्वात्रा, डॉ. पूजा, सुशील गुप्ता, डॉ परविंदर सिंह कोहली सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।