फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वाहन चार्ज करने का खर्च कितना, दाम तय करने के लिए टेंडर जारी करेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-वाहन चार्ज करने का खर्च कितना, दाम तय करने के लिए टेंडर जारी करेगा प्रशासन
विज्ञापन

ई-वाहन चार्ज करने का खर्च कितना, दाम तय करने के लिए टेंडर जारी करेगा प्रशासन
- टेंडर में आने वाली कंपनियों द्वारा बताए दाम के अनुसार होगा फैसला
- प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने की बैठक, नीति के लागू होने में लगेगा समय
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहरवासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए कितना पैसा चुकाना होगा, ये रेट तय करने के लिए यूटी प्रशासन जल्द ही टेंडर जारी करेगा। टेंडर में आने वाली कंपनियों की ओर से दाम बताए जाएंगे, उनमें सबसे कम की बोली के अनुसार दाम तय किए जाएंगे। शुक्रवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की और ये फैसला किया है।
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से ईवी नीति को लागू किया जाना था लेकिन अमित शाह के दौरे की वजह से कई बैठकें नहीं हो पाईं। इसलिए नीति को लागू करने में कुछ दिनों का समय अधिक लगेगा। बताया कि नीति लगभग पूरी तरह तैयार हो गई है। सिर्फ चार्जिंग के दाम तय करने बाकी है। नीति के ड्राफ्ट के अनुसार प्रशासन इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इन्हें खरीदने पर वाहन मालिक को इंसेंटिव देगा। अभी इलेक्ट्रिक वाहन पर इंसेंटिव देने की अधिकतम सीमा 75 हजार रुपये थी। इसे बढ़ाकर अब डेढ़ लाख रुपये किया जा रहा है। कमर्शियल वाहनों पर अधिकतम इंसेंटिव दो लाख रुपये का भी प्रावधान है, जो फेम-2 स्कीम से भी अधिक है। प्रशासन का लक्ष्य है कि पांच साल के अंदर 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की ही खरीद हो। प्रत्येक सेक्टर में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। पॉलिसी अवधि के पहले दो वर्षों में चंडीगढ़ में 100 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी नए आवासीय और गैर-आवासीय भवन मालिकों को अपने परिसरों में निजी चार्जिंग प्वाइंट (पीसीपी) स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 में से 37 चार्जिंग स्टेशन किए जा चुके स्थापित
शहर के विभिन्न इलाकों में 70 फास्ट चार्जिंग स्टेशनों में से 37 पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। एक ही चार्जिंग स्टेशन से दोपहिया और चार पहिया वाहन दोनों को चार्ज किया जा सकता है। हाल ही में लोकसभा में उठाए गए एक सवाल के जवाब में, भारी उद्योग मंत्रालय ने कहा कि चंडीगढ़ में कुल 2,057 इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जिनमें 338 दोपहिया, 1,482 तिपहिया, 196 चौपहिया और 41 अन्य वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें