फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: औजला-दिलजीत के शो के लिए कितने पास मिले, जवाब मिला-एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में हुए करण औजला और दिलजीत दोसांझ के शो में टिकट और पास को लेकर काफी मारामारी रही। प्रशासन, पुलिस के कई अधिकारी और कई जज भी शो को देखने के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद पास को लेकर भी बहस छिड़ी थी। इसे लेकर वकील कमल आनंद ने आरटीआई डालकर डीसी ऑफिस से पूछा था कि उन्हें कितने पास मिले हैं, जिस पर डीसी ऑफिस की तरफ से जवाब मिला है कि उन्हें दोनों शो के लिए कोई मुफ्त टिकट या पास नहीं मिला।
विज्ञापन

आरटीआई डालने वाले वकील कमल आनंद ने बताया कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जो शो हुआ था, उसको लेकर सबसे पहले उन्होंने जानकारी मांगी थी। कहा कि उन्हें आपत्ति है कि किसी खेल स्टेडियम का इस्तेमाल गैर खेल गतिविधि के लिए किया गया। स्टेडियम के नियम व शर्तों में था कि आयोजकों को कंप्लीमेंट्री पांच फीसदी टिकटें स्टेडियम प्रबंधन को देनी थी। यह करीब 3200 टिकटें थी। इसको लेकर उन्होंने स्टेडियम प्रबंधन से भी पूछा कि उन पांच फीसदी टिकटों का क्या किया तो जवाब मिला कि उन्होंने पहले आओ पहले पाओ के नियम के आधार पर जो भी उनके पास आया, उन्हें टिकट दे दी। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-34 में जो दो लाइव शो हुए, उसे लेकर डीसी ऑफिस से पूछा। इस पर जवाब मिला कि उन्हें कोई भी कंप्लीमेंट्री पास नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें