फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की 70 प्रतिशत आबादी कैसे हुई गरीब, सरकार दे जवाब : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के अभिभाषण में नहीं था कोई विजन और रोडमैप : हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद अब तक भाजपा के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। वहीं, कांग्रेस ने प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने और कानून व्यवस्था में हरियाणा को नंबर वन राज्य बनाया था। ऐसे में 10 साल पहले की कांग्रेस सरकार पर भाजपा आज सवाल उठा रही है। जबकि हकीकत ये है कि दस साल में भाजपा ने हरियाणा की 70 प्रतिशत आबादी को गरीब बना दिया। अब सरकार इसका जवाब दे। अपने आवास पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि बढ़ते बीपीएल परिवार सरकार की नाकामी का रिपोर्ट कार्ड है। सरकार को बताना चाहिए कि उनके विकास के दावों और किसानों की डबल आय के वादों का क्या हुआ? अगर भाजपा कार्यकाल में विकास हुआ है तो फिर इतनी बड़ी आबादी गरीब कैसे हो गई? । राज्यपाल के अभिभाषण पर हुड्डा ने कहा कि उसमें न कोई विजन था और न ही भविष्य के लिए कोई रोड मैप था। सरकार ने नई बोतल में पुरानी शराब पेश की है। अभिभाषण पर मुख्यमंत्री ने जो जवाब दिया वह संतुष्ट करने वाला नहीं था।
बाक्स

सरकार ने नहीं रखा डीएपी का स्टाॅक
हुड्डा ने कहा, सरकार ने समय रहते खाद का स्टॉक नहीं रखा। सरकार के पास एक लाख टन का स्टॉक होना चाहिए था। लेकिन उसके पास सिर्फ 53000 टन का ही स्टॉक था। यही वजह है कि भाजपा राज में थानों के भीतर खाद बंटती है। भविष्य में यूरिया को लेकर भी सरकार की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही और आशंका है कि जब किसानों को यूरिया की जरूरत पड़ेगी, तब भी यही हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

चंडीगढ़ पर अपना हक नहीं छोड़े सरकार
हरियाणा की अलग विधानसभा के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि सरकार को चंडीगढ़ पर अपना हक नहीं छोड़ना चाहिए। चंडीगढ़ में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी हरियाणा की है। इसलिए मौजूदा विधानसभा के साथ ही नई विधानसभा का निर्माण होना चाहिए, न कि कहीं दूर दूसरी जमीन पर। साथ ही पंजाब के साथ पानी और हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे पर भी पुरजोर तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए और हरियाणा को उसका हक लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें