फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कलेवर में दिखेगी चंडीगढ़ भाजपाः 20 दिन में 614 बूथ अध्यक्षों की घोषणा, मंडल-जिला अध्यक्ष भी नए बनेंगे

Fri, 15 Nov 2024 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा ने संगठन पर्व के साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान भी चला रखा है। इसके तहत सभी कार्यकर्ता को चाहे वो कितने भी वर्ष पुराने हों, उन्हें फिर से भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही चंडीगढ़ भाजपा नए कलेवर में नजर आएगी। शहर में भाजपा ने संगठन पर्व शुरू किया है। लक्ष्य तय किया है कि अगले 20 दिन में 614 बूथ अध्यक्षों का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। बूथ के बाद दूसरे चरण में मंडल अध्यक्ष और फिर जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। साथ ही भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान भी जारी है। इसमें जो कार्यकर्ता ज्यादा सदस्य बनाएगा, उसे पार्टी में तवज्जो मिलेगी।

विज्ञापन


भाजपा का संगठन पर्व एक अभियान है, जिसका उद्देश्य पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करना है। इस अभियान के तहत फिलहाल बूथ स्तर पर चुनाव कराए जा रहे हैं, ताकि पार्टी की नींव को मजबूत किया जा सके। यह पहला चरण है। इसके बाद पार्टी हाईकमान के निर्देश पर दूसरे चरण में मंडल से लेकर जिला स्तर तक के पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। संगठन पर्व के माध्यम से पार्टी नेतृत्व सुनिश्चित करना चाहता है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की जड़ों से जुड़ा रहे और पार्टी को मजबूती प्रदान करे। इसके लिए अब चंडीगढ़ में बूथ अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। धीरेंद्र तायल को प्रदेश निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

हाल ही में राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने शहर में भाजपा के 6 जिलों के लिए एक निर्वाचन व दो सह-निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की है। इन पर शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी और मंडल संगठन पर्व सहयोगी की सहायता से बूथ अध्यक्षों के चुनाव कराने की जिम्मेदारी होगी। धीरेंद्र तायल ने बताया कि शायद ही कोई पार्टी होगी, जो अपने आप को पूरी तरह से दोबारा तैयार कर रही हो। यह पार्टी के अंदर लोकतंत्र का नायाब उदाहरण है, जो भाजपा स्थापित करने जा रही है।

जन्मतिथि भी जुटा रही भाजपा, ताकि भेज सके ग्रीटिंग कार्ड

भाजपा ने संगठन पर्व के साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान भी चला रखा है। इसके तहत सभी कार्यकर्ता को चाहे वो कितने भी वर्ष पुराने हों, उन्हें फिर से भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। इस बार सिर्फ मोबाइल नंबर देकर सदस्य नहीं बनाया जा रहा, बल्कि फोटो,जन्मतिथि भी मांगी जा रही है ताकि जन्मदिन के दिन पार्टी की तरफ से उन्हें ई-ग्रीटिंग कार्ड भेजा जा सके। वर्तमान में भी कई कार्यकर्ताओं व सेलिब्रिटी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ई-ग्रीटिंग कार्ड भेजा जाता है। अब इस पहल को प्रदेश स्तर पर शुरू करने की योजना है ताकि कार्यकर्ता व सदस्य का पार्टी के

विज्ञापन

साथ भावनात्मक तरीके से जुड़ाव हो सके।

रेफरल कोड से पता चल रहा, किसने कितने सदस्य बनाए

सक्रिय सदस्य बनने पर पार्टी की तरफ से आईडी कार्ड और यूनिक नंबर आवंटित किया जा रहा है। इन सभी कामों के लिए पार्टी ने मोबाइल ऐप बनाया है। सभी सदस्यों को जिम्मेदारी भी दी गई है कि वो आगे सदस्य जोड़े। आंकड़े दिखाने के लिए कोई फर्जीवाड़ा न कर दे, इसके लिए रेफरल कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस खास कोड से पार्टी के पास आंकड़े आ रहे हैं कि किसने कितने सदस्य बनाए। भाजपा नेता अनिल दुबे के बेटे शशांक दुबे ने अब तक सबसे ज्यादा करीब 5200 सदस्य बनाए हैं। यह अभियान पार्टी के उन कार्यकर्ताओं के लिए एक मंच है, जो भाजपा के लिए अधिक से
अधिक सदस्य जोड़ सकते हैं। जो कार्यकर्ता सबसे अधिक सदस्य बनाएंगे, उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिल सकता है।

इस महीने के अंत तक सभी बूथ अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कराना है। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान भी जारी है। कम समय में ही शहर में एक लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। दोनों अभियान के माध्यम से भाजपा चंडीगढ़ में जमीनी स्तर पर अपनी स्थिति को और मजबूत करने की तरफ आगे बढ़ रही है। - जेपी मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें