फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, सीएचबी की हाउसिंग स्कीम लांच, इन बैंकों में मिलेंगे ब्रोशर

Sat, 19 Mar 2016 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
अगले माह लांच होने वाली सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के लिए सीएचबी ने 7 बैंकों को मंजूरी दे दी है। वहां से 128 फ्लैट्स की स्कीम के लिए ब्रोशर मिलेंगे, जबकि इस स्कीम के तहत जमा होने वाली एडवांस राशि के लिए भी लोन हो सकता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि हाउसिंग बोर्ड पहले भी दो बार इस स्कीम को लांच करने के लिए तारीख तय कर चुका है लेकिन उसे स्थगित करते हुए अब एक अप्रैल को स्कीम लांच करने की घोषणा की हुई है। टू बीएचके के फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये तय की गई है। बोर्ड की ओर से ब्रोशर की कीमत एक हजार रुपये तय की जा रही है।

इन बैंकों से मिलेंगे ब्रोशर
सेक्टर-9 का स्टेट बैंक आफ इंडिया
सेक्टर-8, पंजाब नेशनल बैंक
सेक्टर-9 एक्सिस बैंक
सेक्टर-9 आईसीआईसीआई बैंक
सेक्टर-17 इलाहाबाद बैंक
सेक्टर-11 पंजाब एंड सिंध बैंक
सेक्टर-8 इंडसइंड बैंक

1050 वर्ग फुट का होगा फ्लैट
टू बेड रूम के एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट होगा।  हर फ्लैट के लिए अलग से पार्किंग होगी। फ्लैट मालिक को उनके फ्लैट नंबर से पार्किंग अलाट होगी। बोर्ड के अनुसार ड्रा निकालने के बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा और दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करके अलाटियों को सौंप दिया जाएगा। साल 2008 के बाद बोर्ड यह सेल्फ फाइनेंस स्कीम लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें