फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड का सर्वे: 1268 बंद फ्लैट्स में 222 में कोई और रहता मिला, 38 ने जानकारी देने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अगस्त-सितंबर माह में शहर के सभी स्मॉल फ्लैट्स का सर्वे कराया था। इसमें 1268 फ्लैट बंद मिले थे। 6 नवंबर को दोबारा इन फ्लैट्स का सर्वे हुआ, जिसकी बुधवार को बोर्ड ने रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार दोबारा सर्वे में भी 636 फ्लैट बंद मिले, जबकि 222 में कोई और व्यक्ति रहता हुआ मिला।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि जिन फ्लैट्स में कोई और रहता मिला है, उन पर क्या कार्रवाई करनी है इस पर बोर्ड के चेयरमैन व प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल जल्द ही अंतिम फैसला लेंगे। जिन लोगों के फ्लैट्स बंद मिले और जिन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया है, उनको लेकर भी बैठक में ही कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार 38 फ्लैट्स में रह रहे लोगों ने बोर्ड की टीम को जानकारी देने से इंकार कर दिया। जबकि तीन फ्लैट्स सरकारी विभागों के पास हैं और एक को सीएचबी ने पहले से ही सील किया हुआ था। सीएचबी ने स्मॉल फ्लैट्स और अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत आवंटित किए गए फ्लैट्स का सर्वे कराया है। ये फ्लैट्स सेक्टर-38 वेस्ट, 49, 56, राम दरबार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, धनास, मौली जागरां और मलोया में बने हुए है। स्मॉल फ्लैट्स को खरीदा और बेचा नहीं जा सकता, जबकि बोर्ड को शिकायत मिली है कि इनमें से कई मकान बिक चुके हैं। ऐसे लोगों की पहचान के लिए ही ये सर्वे कराया गया।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट -
सेक्टर असली अलॉटी दूसरे लोगों रह रहे लॉक मिले जानकारी देने से इंकार सरकारी विभाग सील खाली कुल
49 27 12 41 8 - - - 88
56 20 48 60 3 - - - 131
38-वेस्ट 46 20 61 7 - - - 134
धनास 122 98 280 12 - 1 - 513
इंडस्ट्रियल
एरिया 9 1 6 - - - - 16
राम दरबार 6 13 25 - - - - 44
मौली जागरां 47 14 46 - 3 - - 110
मलोया
स्मॉल (फ्लैट्स) 48 1 47 7 - - - 103
मलोया
(एआरएचसी) 43 15 70 1 - - - 129
कुल 368 222 636 38 3 1 0 1268
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें