फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड ने जारी की वरिष्ठता सूची, सभी कर्मचारियों को मिलेगी पुस्तिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपने सभी कर्मचारियों की एक वरिष्ठता सूची तैयार की है। बोर्ड के चेयरमैन और प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने इस वरिष्ठता सूची की पुस्तिका का विमोचन किया। हाउसिंग बोर्ड अपने सभी कर्मचारियों को यह पुस्तिका देगा ताकि कर्मचारियों में पद को लेकर पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन

इस पुस्तिका के अनावरण के मौके पर मनोज परिदा ने कहा कि किसी भी संस्थान में कर्मचारियों के बीच पारदर्शिता होनी चाहिए, इससे संस्थान के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता है। इस वरिष्ठता सूची के तैयार होने के बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अंदर वरिष्ठता को लेकर होने वाले कई विवाद खत्म हो जाएंगे। पदोन्नति के मौके पर भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि यह पुस्तिका चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सभी कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके अलावा पुस्तिका की एक कॉपी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों बोर्ड ने यह वरिष्ठता सूची तैयार की थी। इसका ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सीएचबी के सभी कर्मचारियों को यह भेजी गई थी, ताकि अगर किसी को भी इस सूची पर कोई आपत्ति हो तो वह अपनी बात रख सके। सभी विवादों को सुलझाने के बाद इस वरिष्ठता सूची को एक पुस्तिका का रूप दिया गया, जिसका हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन व प्रशासक के सलाहकार की ओर से अनावरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें