चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की विभिन्न आवासीय योजनाओं में आउसटीज कोटे के खाली पड़े 120 फ्लैटों की अलॉटमेंट की जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।
आउसजीट कोटे के फ्लैट की अलॉटमेंट के लिए प्रशासन ने सीएचबी को फ्लैट के रेट तय करने को कह दिया है। रेट तय होने के बाद प्रशासन इस कोटे के लिए योग्य आवेदकों से फ्लैट की अलॉटमेंट के लिए आवेदन मांगेगा।
यह फ्लैट उन लोगों को दिए जाने हैं जिनकी जमीन प्रशासन ने सालों पहले अधिग्रहित की थी। प्रशासन ने कुछ समय पहले लगभग 540 आउसटीज की सूची तैयार की थी।
इनमें से लगभग 120 को फ्लैट दिया जा चुका है और अब बाकी के लगभग 400 आउसटीज बचे हुए 120 फ्लैटों के लिए आवेदन कर पाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले तक आउसटीज को प्रशासन उनकी जमीन के बदले में प्लॉट अलॉट करता था। लेकिन, चंडीगढ़ में जमीन की कमी होने के बाद आउसटीज को फ्लैट देने का निर्णय लिया गया। लेकिन, फ्लैट लेने में आउसटीज ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई।
प्रशासन अब एक बार फिर से आउसटीज को फ्लैट लेने का मौका देना चाहता है और इसके लिए प्रशासन सभी आउसटीज को योग्य करना चाहता है।
ध्यान रहे कि आउसटीज के अलावा सीएचबी की विभिन्न आवासीय योजनाओं में प्रशासक के कोटे के तहत फ्लैट भी खाली पड़े हैं।
सीएचबी ने प्रशासक को इस संबंध में फाइल भेजकर उनके कोटे के तहत फ्लैटों की अलॉटमेंट की मंजूरी भी मांगी है।
प्रशासक शिवराज पाटिल की मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन इस कोटे के तहत खाली पड़े फ्लैटों की अलॉटमेंट के लिए भी पॉलिसी बनाकर आवेदन आमंत्रित करेगा।