फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हैं हरियाणा के अफसर, वृद्ध से वसूल लिया 12 साल पहले का हाउस टैक्स

Wed, 19 Dec 2018 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में खूब धक्केशाही चल रही है। अधिकारी और कर्मचारी वरिष्ठ नागरिकों को भी नहीं बख्श रहे। ताजा मामला पंचकूला नगर निगम का सामने आया है। निगम की हाउस टैक्स शाखा ने सेक्टर-25 निवासी वरिष्ठ नागरिक से धोखे से एक साथ अगले 12 साल का हाउस टैक्स वसूल लिया। मकान नंबर 1438 में रहने वाले 72 वर्षीय फूल सिंह ननवाल जब निगम पहुंचे और हाउस टैक्स ब्रांच में जांच कराई तो संबंधित कर्मचारियों की पोल खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन


 फूल सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से 30 जनवरी 2019 तक बकाया हाउस टैक्स जमा करने को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था। इसे देखकर वे अपने मकान का हाउस टैक्स जानने निगम पहुंचे। उनका बकाया हाउस टैक्स टैक्स कर्मचारियों ने 34 सौ रुपये निकाल दिया। जिससे वह स्तब्ध रह गए, चूंकि उन्होंने 2016-17 तक पूरी बकाया राशि के तौर पर 945 रुपये जमा करा दिए थे। जिसकी रसीद भी उनके पास मौजूद थी। इसे लेकर वह अगले दिन दोबारा निगम पहुंचे और बकाया राशि का पुनर्मूल्यांकन कराया। कर्मचारियों ने यहां भी ठीक से आकलन नहीं दिया और 2581 रुपये बकाया राशि निकाल दी।

विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन में भी निगम कर्मियों ने गलत निकाला बकाया 

ननवाल ने बताया कि उनका दो साल का ही टैक्स बकाया था, जिसकी कुल राशि ब्याज सहित 379 रुपये बनती थी, लेकिन निगम ने उनसे 2581 रुपये जमा करा लिए। इतनी राशि एक साथ जमा कराना उन्हें काफी अखरा। बीते सोमवार को वह दोबारा नगर निगम गए और हाउस टैक्स शाखा के एसडीओ से मिले। इस पर बकाया राशि का पुनर्मूल्यांकन कर उनका कुल बकाया मात्र 379 रुपये ही निकला। 

इस पर शाखा के कर्मचारी बगलें झांकते नजर आए। फूल सिंह ननवाल ने बताया कि उन्होंने ज्यादा जमा कराए गए 2202 रुपये रिफंड करने के लिए अर्जी दी है, लेकिन एसडीओ सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी इसका प्रावधान न होने का बहाना बना रहे हैं। ननवाल ने कहा कि एक साल का हाउस टैक्स 180 रुपये जमा होता है, ऐसे में 2202 धोखे से लेकर उनसे 12 साल से अधिक समय का टैक्स वसूल लिया गया। अब उन्हें अपनी राशि वापस लेने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

न्याय के लिए मंत्री और सीएम विंडो का भी लेंगे सहारा
ननवाल ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत वह बुधवार को पंचकूला नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल से करेंगे। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शहरी निकाय मंत्री और सीएम विंडो पर न्याय की गुहार लगाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें