शहर के लोगों को नगर निगम की हाउस टैक्स कमेटी ने 31 मार्च 2014 तक टैक्स जमा कराने का समय देने का फैसला लिया है।
पहले इसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2013 थी। नगर निगम की हाउस टैक्स कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बाबू लाल ने की।
सेल्फ मूल्यांकन के लिए नगर निगम ने जो फार्म तैयार किया है उसे आसान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। कमेटी सदस्य मलकीत सिंह ने इस मुद्दे को उठाया था। चेयरमैन बाबूलाल ने बताया कि फार्म को आसान किया जाएगा।
सोसाइटियों को मिले राहत
मलकीत सिंह ने कमेटी की बैठक में मामला उठाया कि सोसाइटी के जितने इलाके में लोग रहते हैं उसी जगह पर टैक्स लगाना चाहिए।
सोसाइटी के पूरी भूमि पर ही टैक्स लगा दिया है, जबकि उस भूमि पर सोसाइटी में सड़क और पार्क भी बने हैं। पार्क और सड़कों की जमीन पर टैक्स नहीं लगना चाहिए।
कई सदस्यों ने इसका समर्थन किया। सोसाइटी के अलावा शहर के अन्य भागों में सड़क और पार्क पर टैक्स नहीं लिया जाता।