फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बरसात से गिरी घर की छत, पति-पत्नी और दो जुड़वां बच्चों की दबने से मौत

Fri, 06 Mar 2020 10:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
मृतक पति-पत्नी और बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव मुलेचक में गुरुवार रात ढाई बजे एक घर की छत गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अजय कुमार (38), उसकी पत्नी माधवी (35) और छह माह के दो जुड़वां बच्चे शामिल हैं। अजय की एक बेटी नैना, जो स्पेशल चाइल्ड है, गंभीर रुप से जख्मी हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अजय सब्जी बेचकर अपने परिवार का पेट पालता था।

विज्ञापन


मृतक अजय की पड़ोसन निर्मला ने बताया कि गुरुवार रात लगभग ढाई बजे एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर भागे तो देखा कि अजय के घर की छत गिरी हुई थी। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। उस समय अजय और उसकी पत्नी के रोने की आवाज आ रही थी। लोगों ने मिलकर मलबा हटाया और परिवार को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

मौके पर पड़ा छत का मलबा। - फोटो : अमर उजाला
तब तक अजय के जुड़वां बच्चों (बेटा और बेटी) की मौत हो चुकी थी। अजय और माधवी को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। नैना को जब मलबे से बाहर निकाला गए तो उसकी सांस चल रही थी। उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। छत का मलबा और लोहे के गार्डर अजय, माधवी और जुड़वां बच्चों पर गिरने के कारण उनके सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई थी। सभी के सिर से खून बह रहा था।

स्थानीय पार्षद परमजीत चोपड़ा ने घटना पर गहरा दुख जताया है। घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल नैना की जिला प्रशासन हरसंभव मदद कर रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले भी जब बारिश होती थी तो अजय के घर से पानी टपकता था। हर बार वह मिट्टी की ट्रॉली छत पर डाल देता था। जिस कारण छत उस मिट्टी के भार को सहन नहीं कर सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें