फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में मकान बनाने की सोच रहे तो पढ़ें खुशखबरी

Tue, 09 Dec 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में शामिल किए छह गांवों के लोगों को जल्दी ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर निगम ने नए बिल्डिंग बायलॉज तैयार किए हैं। इसके तहत अब गांवों में लोग तीन मंजिलों तक घर का निर्माण कर पाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, छोटे प्लॉटों वाले लोग पूरे प्लॉट को कवर कर सकेंगे। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी लोगों को दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक नए बिल्डिंग बायलॉज गांव मटौर, कुंभड़ा, शाहीमाजरा, मोहाली गांव, मदनपुर और सोहाना के लिए तैयार किए गए हैं।

निगम के थिंक टैंक ने पूरी प्लानिंग के बाद यह नियम तैयार किए हैं। इसके लिए अन्य राज्यों के सिस्टम को भी स्टडी किया गया है। थिंक टैंक की कोशिश यही रही है कि नियम काफी सरल हो। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों से मांगे ऐतराज, तीस दिन का दिया समय

निगम के अनुसार गांवों के लोगों को घर या दुकान बनाने से पहले नक्शे निगम में ही पास करवाने होंगे। इसके लिए निगम ने प्रति वर्ग गज के हिसाब से कीमत भी तय कर दी है। साथ ही विशेष चेकिंग टीमें गठित कर दी हैं। जिन्हें गांवों में होने वाले निर्माण पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

जिक्रयोग है कि इससे पहले निगम ने लोगों को गलत तरीके से निर्माण करने संबंधी नोटिस जारी किए थे। इसके बाद छह गांवों के लोगों ने मिलकर एक एक्शन कमेटी बनाई थी। कमेटी ने निगम दफ्तर का घेराव किया था, जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के लोग भी शामिल हुए थे। इसके बाद निगम को इस तरफ सोचना पड़ा है।

वहीं, निगम ने जो बिल्डिंग बायलॉज तैयार किए हैं। वे नगर निगम भवन में प्रदर्शित कर दिए गए हैं। साथ ही लोगों को एक महीने में अपने ऐतराज या सुझाव देने के लिए कहा गया है। इसके बाद निगम द्वारा बायलॉज को अंतिम रूम दे दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें