फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में होटल और रेस्टोरेंट को एनओसी के लिए अब देना होगा शुल्क, सरकारी स्कूल रहेंगे मुक्त

Mon, 31 Aug 2020 11:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
होटल, रेस्टोरेंट और निजी स्कूलों की कैंटीन में सफाई की एनओसी लेने के लिए अब शुल्क देना होगा। नगर निगम एक साल के लिए एनओसी देगा। सरकारी स्कूलों की कैंटीन में यह सुविधा नि:शुल्क ही रहेगी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानकों के अंतर्गत नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर व सेनेटरी इंस्पेक्टर होटल, रेस्टोरेंट, कैंटीन में जाकर सफाई की व्यवस्था देखते हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण में बेहतर सफाई मिलने पर संबंधित संस्थान को एनओसी दे दी जाती है। अब तक यह व्यवस्था नि:शुल्क थी। निगम सदन की बैठक में एजेंडा लेकर आ रहा है, जिसमें इस एनओसी के लिए शुल्क लेने का प्रस्ताव है। हालांकि सरकारी स्कूल की कैंटीन को शुल्क मुक्त रखा गया है। वहीं, बिना एनओसी के अगर कोई संस्थान पकड़ा गया तो उसे 10 गुना ज्यादा जुर्माना भरना होगा।

अधिकारियों के पेट्रोल भत्ते में भी होगी कटौती
नगर निगम में वित्तीय संकट को देखते हुए अधिकारियों और उनके स्टाफ के साथ अटैच सरकारी गाड़ियों के ईंधन में 20 प्रतिशत तक की कटौती करने का भी एजेंडा ला रहा है। आय के साधन बढ़ाने के लिए गठित कमेटी की सिफारिश पर यह प्रस्ताव बनाया गया है, हालांकि एजेंडा में लिखा गया है कि फायर अफसरों के साथ अटैच गाड़ियों के ईंधन में कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें