होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में आएं और उत्तर भारत के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएं। होटल के शेफ विशेष मेन्यू लेकर आए हैं, जो पांच नवंबर तक उपलब्ध होगा। सैफरॉन के शैफ ताज ने एक मेन्यू तैयार किया है, जिसमें शाकाहारी, मांसाहारी और सी-फूड जैसे विभिन्न व्यंजनों को शामिल किया गया है।
कई तरह के व्यंजन हैं, जिनमें गुलकंद और सिंघाड़े की खीर, नडरू, और सरसों का साग आदि। उत्तर भारत के कुछ खास व्यंजन जैसे कच्चे केले की करारी टिक्की भी मैन्यू में शामिल है। इसे दक्षिण भारत के मसालों से तैयार किया गया है। वहीं आचारी झिंगा मसाला, एक ऐसा व्यंजन है जो उत्तर भारत में आचार बनाने की तकनीक से बना है।
ये व्यंजन उन लोगों के लिए खास हैं, जो कुछ अलग खाना पसंद करते हैं। लोगों के लिए क्रैब शामी कबाब का विशेष तौर पर प्रबंध किया गया है। इसके अलावा भुने तिल और जिमीकंद की शामी, दही आलू मंगूडी पितोड़, राजस्थान का एक खास व्यंजन भी शामिल है। नॉनवेज के शौकीनों को कर्नाटक के कुंडापुर घी रोस्ट चिकन को भी जरूर चखना चाहिए।
इस मैन्यू में पंजाब का शलगम गोश्त और असमी लैब व्यंजन जाडोह शामिल किया गया है, जिसे चावल के साथ पकाया जाता है। सी-फूड के शौकीन लोगों के लिए, पारंपरिक माछर झोल और पंजाबी आचारी झिंगा मसाला भी है। वेजीटेरियन मैन्यू, नॉन-वेजीटेरियन मेन्यू और सी-फूड मैन्यू क्रमश: 1350 रुपये, 1700 रुपये और 1999 रुपये (कर अतिरिक्त) की कीमत पर उपलब्ध है। इस शानदार मैन्यू का लुत्फ लोग 7.30 बजे से लेकर रात 11.30 बजे तक उठा सकते हैं।