फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होटल कर्मचारी ने फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29 में रहने वाले एक होटल कर्मचारी के फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। होटल कर्मचारी पूरण सिंह नेगी (21) उत्तराखंड के चमोली का रहने वाला था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखवाया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। युवक सेक्टर-29 में किराए के मकान में रहता था और इंडस्ट्रियल एरिया में शेफ का काम करता था। उसका रूममेट जब घर पहुंचा तो युवक ने अंदर से कमरा बंद कर रखा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जब युवक ने नहीं खोला तो रूममेट ने
विज्ञापन

खिड़की से देखा कि वह पंखे से लटक रहा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोडकर पंखे से नीचे उतारा और जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें