कैशलेस सिटी बनाने की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरी के ओपीडी पर रजिस्ट्रेशन फीस खत्म कर दी है। अब रजिस्ट्रेशन के लिए रुपया नहीं लिया जाएगा। अब तक ओपीडी के रजिस्ट्रेशन के लिए दो रुपये की फीस ली जाती थी।
यह फैसला जीएमएसएच-16, मनीमाजरा, सेक्टर-22 और सेक्टर-45 सहित सभी डिस्पेंसरी में लागू किया गया है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डॉ. राकेश कश्यप ने बताया कि इससे मरीजों को राहत मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के वक्त उन्हें ज्यादा देर तक लाइन में नहीं खड़ा होना होगा।