फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजॉन पर मिलेगा होशियारपुर का वुड इनले वर्क: 'प्रोजेक्ट कारीगर' से देश विदेश तक पहुंचेगी प्रसिद्ध कला

Thu, 18 May 2023 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से अमेजॉन के साथ मिलकर वर्कशॉप ‘कारीगर’ का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए डीसी कोमल मित्तल ने कहा कि वुड इनले वर्क होशियारपुर की अमीर विरासत की पहचान है और संस्कृति का अभिन्न अंग है लेकिन समय के साथ-साथ इसके कारीगरों में काफी कमी आ गई है।
विज्ञापन
होशियारपुर में वर्कशाप आयोजित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर का प्रसिद्ध वुड इनले वर्क अब अमेजॉन पर मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन होशियारपुर ई-कामर्स कंपनी अमेजॉन के साथ मिलकर योजना पर काम कर रहा है। इस प्रयास से जहां जिले की इस प्रसिद्ध दस्तकारी को फिर से दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी वहीं इस काम से जुड़े लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से अमेजॉन के साथ मिलकर वर्कशॉप ‘कारीगर’ का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए डीसी कोमल मित्तल ने कहा कि वुड इनले वर्क होशियारपुर की अमीर विरासत की पहचान है और संस्कृति का अभिन्न अंग है लेकिन समय के साथ-साथ इसके कारीगरों में काफी कमी आ गई है क्योंकि इसे बनाने में जितनी मेहनत लगती है, कारीगरों को शायद इसका उतना मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि ई-कामर्स कंपनी अमेजॉन के साथ ‘कारीगर’ प्रोजेक्ट के माध्यम से इन कुशल कारीगरों के प्रोडक्ट बाजार के सामने रखे जाएंगे ताकि कारीगरों को उनकी मेहनत का अच्छा दाम मिल सके और अन्य लोग भी वुड इनले के इस काम के साथ जुड़कर इसे अलग पहचान दिला सकें।

डीसी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लुप्त हो रही इस कला को फिर से जिंदा किया जाए और जो कारीगर यह काम छोड़ चुके हैं, वे दोबारा से इस काम में शामिल हो। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब इन कारीगरों को अच्छा मेहनताना व प्रोत्साहन मिले, जिसके लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गांव बूथगढ़ स्थित इनले कलस्टर को अमेजॉन से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है ताकि लुप्त हो रहे वुड इनले वर्क को नई पहचान मिले। उन्होंने जिला वासियों से भी अपील की कि वे चंडीगढ़ रोड स्थित गांव बूथगढ़ में बने वुड इनले कलस्टर से खरीदारी कर यहां के कारीगरों का हौसला बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बूथगढ़ कलस्टर में करीब 150 कारीगर रजिस्टर्ड हैं। अगर कोई वुड इनले वर्क का कारीगर अमेजॉन के साथ जुड़ना चाहता है तो वह जिला रोजगार ब्यूरो से संपर्क कर सकता है, बशर्ते उसके पास जीएसटी नंबर हो। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, जीएम जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, प्रिंसिपल एचआईएडीएस मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार के अलावा वुड इनले वर्क का काम करने वाले कारीगर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें