दीवाली की रात एक छोटी सी चिंगारी नामी शॉपिंग मॉल पर कहर बनकर टूटी। इतनी भयानक आग लगी कि लाखों का नुकसान हो गया। घटना पंजाब के मालेरकोटला की है।
यहां तेलियां बाजार में बने न्यू बांबे शोरूम में देर रात भयंकर आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग बुझाने के लिए युवाओं ने काफी मशक्कत की, भले ही वह सफल नहीं हो पाए किंतु इर्द-गिर्द में आग न फैले इसका बचाव उन्होंने कर लिया।
विवाह शादियों के दौरान लहंगा और पोशाकें किराए पर देने के लिए प्रसिद्ध न्यू बांबे शोरूम में जब रविवार रात करीब सवा दस बजे आग लगी तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।