फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब में परोसा जा रहा था हुक्का, मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित प्वॉइजन क्लब में मंगलवार रात कोरोना नियमों का उल्लंघन कर हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने क्लब में छापेमारी की तो हुक्का पी रहे चार युवक फरार हो गए। पुलिस ने क्लब के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बलटाना के रविंदरा एनक्लेव निवासी धीरज गुप्ता के रूप में हुई। हालांकि, बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-17 थाने के पुलिस मुलाजिम गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने पाया कि सेक्टर-17 स्थित प्वॉइजन क्लब में चार युवक हुक्का पी रहे थे, जो पुलिस को देखते ही दूसरे गेट से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी करवाई और हुक्का कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें