फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ने सैलजा, बीरेंद्र पर फिर साधा निशाना

Tue, 03 Jun 2014 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह द्वारा भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांगने के बयान के बाद अब हुड्डा ने दोनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं तो सार्वजनिक विकास कराने का जिम्मेवार हूं, किसी का व्यक्तिगत विकास करने का नहीं। मेरी जिम्मेवारी हरियाणा का विकास करने की है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिलने से कुमारी सैलजा ने सोमवार को दोबारा मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा। इससे मुख्यमंत्री भी गुस्से में आ गए। उन्होंने फौरन बिना नाम लिए कहा कि कुछ नेताओं का व्यक्तिगत विकास नहीं हुआ होगा, इसलिए वे बड़बड़ा रहे हैं।

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पूछा था कि जींद में यूनिवर्सिटी बनाने का ख्याल मुख्यमंत्री को नौ साल बाद क्यों आया? अब यूनिवर्सिटी बनेगी भी या नहीं यह भी पता नहीं। मुख्यमंत्री ने गत 28 मई को बिना नाम लिए कहा था कि उन्हें जींद के विकास की अब क्यों याद आई? ऐसा बयान देने वाले नेता अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

सैलजा, बीरेंद्र के बयान हाईकमान के संज्ञान में

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कुमारी सैलजा और चौधरी बीरेंद्र सिंह के बयान पर कहा, ‘उन नेताओं के बयान हम हाईकमान के संज्ञान में ला चुके हैं। हरियाणा प्रभारी डॉ. शकील अहमद को भी उसकी जानकारी है।

इस प्रकार के बयान सार्वजनिक रूप से देना उचित नहीं है और ऐसा करने से पार्टी की मजबूती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से मिली फीडबैक के बाद ही हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस, जिला और खंड स्तरीय कार्यकारिणी भंग की हैं। यह फैसला कड़वा और बड़ा था।’
विज्ञापन

न मेरा फेसबुक और न ट्विटर अकाउंट

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को फिर दोहराया कि उन्होंने आज तक न तो फेसबुक अकाउंट खोला है और न ही ट्विटर अकाउंट बनाया है।

उनके नाम से पांच-छह फेसबुक अकाउंट बने हुए हैं और जानकारी मिली है कि उनके किसी समर्थक ने ट्विटर अकाउंट भी खोल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें