फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे: इनके संघर्ष को सम्मान, मां तुझे सलाम

Mon, 12 May 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने अपने बच्चे की प्रतिभा को बेहतर मंच दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया, तो किसी ने बच्चे को उसकी मंजिल तक पहुंचाया। रविवार को ‘मदर्स डे’ पर ऐसी ही दस माताओं को टैगोर थिएटर में प्रशासक शिवराज पाटिल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 और अमर उजाला के सहयोग से इस ‘मां’ सम्मान समारोह का आयोजन किया था।

समारोह में ये रहे मौजूद

समारोह में डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार, डीएवी कालेज प्रबंधन समिति चेयरमैन के सलाहकार एचआर गंधार, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के डायरेक्टर जनरल डॉ. आरएस खांडपुर, अमर उजाला के स्थानीय संपादक सतिंदरजीत सिंह बैंस, अमर उजाला के असिस्टेंट जनरल मैनेजर रितेश शर्मा, केबी डीएवी-7 की प्रिंसिपल मधु बहल, डीएवी कालेज के प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन, डीएवी मॉडल स्कूल-15 की प्रिंसिपल डॉ. राकेश सचदेवा और मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के निदेशक संजय सरदाना के अलावा कई प्रिंसिपल और नगर निगम के पार्षद मौजूद थे।

सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में मंच का संचालन उमा महाजन और अनुराधा ने किया। डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तीन वर्ष से मदर्स डे पर सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। डॉ. मिश्रा पीयू से रिटायर हुए थे, उन्हीं की याद में इस ट्रस्ट का गठन किया गया।
विज्ञापन

मां हम सभी को बहुत कुछ देती है

चंडीगढ़ प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल ने कहा कि मां हम सभी को बहुत कुछ देती है। वह हमें जीवन देती है, प्यार देती है, विश्वास देती है, हमारा सहारा होती है।

बच्चे के जन्म के बाद जो शिक्षा और नैतिक मूल्य एक मां अपने बच्चे को देती है वह उसे स्कूल या कालेज में नहीं मिल पाते। बचपन में जो शिक्षा बच्चे को मिलती है, उसी से उसका जीवन आगे बेहतर बनता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें