फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियालाः पसंद न आया ऊंची जाति की लड़की से प्रेम विवाह, बहू को मार डाला, मामला दर्ज

Thu, 18 Apr 2019 07:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
मृत शरीर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

थाना शंभू के अधीन पड़ते गांव गधापुर में अपनी जाति में ही लड़के के शादी न करने से नाराज ससुराल वालों ने बहू का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सास-ससुर, ननद और पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लड़की ऊंची जाति की थी।

विज्ञापन

  
रेलवे क्रॉसिंग ढकोली, जिला मोहाली के रहने वाले हनी शर्मा ने बताया कि छह महीने पहले उसकी बहन नैंसी (20) ने गांव गधापुर के रहने वाले 20 साल के लखवीर सिंह के साथ बिना किसी को बताए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जाकर लव मैरिज कर ली थी। लखवीर अनुसूचित जाति का है जबकि उनका परिवार पंडित है। मंगलवार शाम को उसकी बहन के ससुराल वालों के गांव में रहने वाले उनके किसी करीबी ने बताया कि नैंसी की मौत हो गई है। उसका ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। जब वे लोग वहां पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि नैंसी छत से गिर गई थी। 

हनी शर्मा ने आरोप लगाया कि नैंसी को उसके ससुराल वाले काफी तंग कर रहे थे क्योंकि वे उनकी जाति की नहीं थी। उन्होंने उसकी बहन का कत्ल किया और  मामले को छिपाने के लिए बिना उन्हें बताए अंतिम संस्कार कर दिया।        
विज्ञापन


पुलिस ने भी माना, मामला ऑनर किलिंग का 
थाना शंभू के इंचार्ज विजय कुमार ने माना कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाले अनपढ़ लोग अब भी अपनी ही जाति में बच्चों की शादी करना पसंद करते हैं। उनके लिए अपनी जाति ही मायने रखती है। लड़की के पिता राजेश कुमार के बयान पर पुलिस ने ससुर बलजीत सिंह, सास जसविंदर कौर, ननद मीनू और पति लखवीर सिंह के खिलाफ हत्या और लाश को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें