फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मिली मोहब्बत की सजा: भाई ने घसीटा... गला घोंटा, मौसा ने टांगों को दबा रखा ताकि तड़प भी न सके

Fri, 11 Aug 2023 09:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

योजना के तहत चरणजीत सिंह मनदीप कौर को मोटरसाइकिल से मस्तुआना से गांव हरेड़ी के पास नाले की पटरी पर ले गया। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल रोक दी। आगे बलकार सिंह खड़ा था। उसने मनदीप कौर को घसीटा और गला घोंट दिया। वहीं मौसा चरणजीत सिंह ने उसकी टांगों को दबाकर रखा। इससे पहले मनदीप कौर के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के संगरूर में एक महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। असल में महिला को उसके सगे भाई और मौसा ने गला घोंटकर मौत के घाट उतारा था। मामला ऑनर कीलिंग का है। 

विज्ञापन


एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि महिला की हत्या झूठी आन के खातिर उसके रिश्तेदारों की है। 31 जुलाई को एक महिला का शव कस्बा चीमा के एक तालाब से मिला था। शव को पहचान के खातिर 72 घंटे सुनाम के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। चार अगस्त को डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। 

पोस्टमार्टम के बाद महिला की पहचान मनदीप कौर निवासी धर्मगढ़ के तौर पर हुई। मृतका के पिता हरबंस सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि मृतका मनदीप कौर की सुखदीप सिंह निवासी महलां चौक के साथ शादी हुई थी। इसके बाद मनदीप कौर के संदीप सिंह उर्फ जुगाड़ी निवासी महलां चौक से दोस्ती हो गई। इसका पता चलने पर मनदीप और उसके पति के रिश्तों में दरार आ गई। 
विज्ञापन


मनदीप कौर अपने प्रेमी संदीप सिंह के साथ किराये पर रहने लगी। अचानक 29 जुलाई को संदीप सिंह उर्फ जुगाड़ी फोन बंद करके कहीं चला गया। इससे मनदीप कौर घबरा गई पड़ोसी राज कुमार के साथ उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद मनदीप कौर ने अपने मौसा चरणजीत सिंह निवासी बंगावाली से बात की। इसके बाद वह खडियाल से मस्तुआना साहिब पहुंच गई। मौसा चरणजीत सिंह और मनदीप कौर के भाई बलकार सिंह ने पहले ही हत्या की साजिश रच ली थी। 

योजना के तहत चरणजीत सिंह मनदीप कौर को मोटरसाइकिल से मस्तुआना से गांव हरेड़ी के पास नाले की पटरी पर ले गया। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल रोक दी। आगे बलकार सिंह खड़ा था। उसने मनदीप कौर को घसीटा और गला घोंट दिया। वहीं मौसा चरणजीत सिंह ने उसकी टांगों को दबाकर रखा। इससे पहले मनदीप कौर के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने चरणजीत सिंह निवासी बंगावाली और बलकार सिंह निवासी धर्मगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। दो मोटरसाइकिकल और दो मोबाइल भी पुलिस को मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें