फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की खास हनीप्रीत जेल में रहकर करना चाहती है ये काम, हाईकोर्ट में लगाई गुहार

Wed, 21 Nov 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हनीप्रीत
विज्ञापन

जेल बदलने की मांग के बाद हनीप्रीत ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका दाखिल करते हुए हनीप्रीत ने अपने परिजनों से पांच मिनट रोजाना बात करने की अनुमति मांगी है। याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को 11 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। याचिका में डेरा प्रमुख राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा ने अंबाला की सेंट्रल जेल में मोबाइल की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। 

विज्ञापन


सेंट्रल जेल में बंद हनीप्रीत ने रोजाना पांच मिनट घर पर बात करवाने की मांग की है। याचिका में बताया गया कि हरियाणा की जेलों में कैदियों के लिए प्रिजन इनमेट कॉलिंग सिस्टम शुरू किया गया था। जिसके जरिये कैदी अपने परिजनों से रोजाना फोन पर पांच मिनट तक बातचीत कर सकते हैं। इसी आधार पर हनीप्रीत ने पंचकूला एडिशनल जज की अदालत में अर्जी दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। उस वक्त हनीप्रीत द्वारा उपलब्ध करवाए गए नंबरों को वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया था। 

अब हनीप्रीत ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस दया चौधरी की अदालत में हनीप्रीत को फोन पर बात करने की सुविधा देने के मामले में सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने हरियाणा सरकार को 11 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें