25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा को लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। इसके पीछे का राज क्या है, ये पूरा देश जानना चाहता है। इस राज से पर्दा डेरे की चेयरपर्सन बिपासना इंसा उठा सकती है। क्योंकि पिछले छह दिन में पुलिस कस्टडी में हनीप्रीत से हुई पूछताछ में हनीप्रीत ने सिर्फ अपने मोबाइल और लैपटॉप के बारे में बताया है।
हनीप्रीत से पुलिस को मिली पहली लीड के आधार पर ही पुलिस बिपासना और हनीप्रीत को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इसलिए मंगलवार को कोर्ट से मिला रिमांड पुलिस के लिए जरूरी था।
हनीप्रीत से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल और लैपटॉप सिरसा में है। इसकी जानकारी डेरे की चेयरपर्सन बिपासना के पास है। इसी सिलसिले में छह अगस्त को पंचकूला पुलिस की एसआईटी हनीप्रीत को सिरसा लेकर जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में जीरकपुर से जैसे ही टीम आगे बढ़ी राजपुरा के पास हनीप्रीत ने अपने बयान बदल दिए। उसने कहा कि उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उसके बाद की पूछताछ में पुलिस को हनीप्रीत से कोई लीड नहीं मिल सकी है।
कुछ अनसुलझे सवाल
Honeypreet Insan Arrest
कुछ अनसुलझे सवाल
-बिपासना से राज उगलवाना भी पुलिस के लिए होगा मुश्किल, वह भी मोबाइल फोन और लैपटॉप के बारे में गुमराह कर सकती है। इसके बाद पुलिस का अगला कदम क्या होगा।
-मोबाइल फोन और लैपटॉप में 25 अगस्त की हिंसा के क्या राज हैं।
-पंचकूला की हिंसा में कौन कौन लोग शामिल थे
-25 अगस्त की हिंसा के लिए क्या क्या प्लानिंग की गई।
-इस हिंसा और आगजनी का मास्टर माइंड कौन था।
-इसके लिए कितने पैसे पंचकूला में भेजे गए थे।
हिंसा का नक्शा लैपटॉप में दफन
हनीप्रीत
- फोटो : SELF
हिंसा का नक्शा लैपटॉप में दफन
बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस ने 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के संबंध में अदालत के समक्ष दलील रखी कि लैपटॉप और मोबाइल के जरिये पैसे के लेन-देन, 25 अगस्त के उपद्रव की योजना, नक्शे, मेंबरों की ड्यूटियां व इसके अलावा कई अहम साजिश रची गई। अगर साजिश से संबंधित मोबाइल और लैपटॉप मिल जाते हैं तो पुलिस को बड़ी लीड मिल सकती है।
बिपासना आएगी या फिर पुलिस जाएगी सिरसा
पुलिस की मानें तो पंचकूला में हिंसा और आगजनी का राज मोबाइल और लैपटॉप में दफन है। अब देखना ये है कि हनीप्रीत के रिमांड के दौरान क्या पुलिस लैपटॉप और मोबाइल के राज से पर्दा उठा पाती है। इन तीन दिनों में बिपासना पुलिस के पास आती है या फिर सिरसा हनीप्रीत को लेकर पुलिस बिपासना से पूछताछ के लिए जाएगी।
हिमाचल और गुड़गांव में छिपे हैं आदित्य और पवन
पुलिस ने अदालत के समक्ष दलील दी है कि सुखदीप कौर ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया है कि आदित्य इंसा, पवन इंसा, नवीन नागपाल उर्फ गोबी को रामपुर बुशहर हिमाचल और गुड़गांव से काबू किया जा सकता है। लेकिन ये आरोपी कहां छिपे बैठे हैं इसकी जानकारी सिर्फ हनीप्रीत को है।