फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली और गजक लेकर राम रहीम से मिलने पहुंची हनीप्रीत, अनुमति के लिए करना पड़ा 28 मिनट इंतजार

Mon, 13 Jan 2020 10:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
हनीप्रीत, राम रहीम। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोहड़ी के दिन सोमवार को हनीप्रीत ने गुरमीत राम रहीम से सुनारिया जेल में 20 मिनट मुलाकात की है। लग्जरी कार से पहुंची हनीप्रीत को राम रहीम के लिए मूंगफली व गजक अंदर ले जाने के लिए 28 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। सामान की जांच के बाद उसे अंदर भेजा गया। बता दें कि अंबाला जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद चौथी बार हनीप्रीत ने राम रहीम से मुलाकात की है। हनीप्रीत के अलावा राम रहीम के केस की पैरवी करने वाले दो वकील भी साथ थे। 

विज्ञापन


पंजाब नंबर की सफेद रंग की फारच्यूनर कार से दोपहर करीब ढाई बजे हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची। इस दौरान उसके हाथ में एक बैग था। जिसमें मूंगफली व गजक रखा हुआ था। इस सामान की जांच प्रक्रिया में 28 मिनट लगे। इसी दौरान राम रहीम को मुलाकात के लिए लाया गया। जहां पर नियमानुसार उसकी 20 मिनट तक मुलाकात करायी गई। 

गौरतलब है कि सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को मिलने पिछले सोमवार को परिजन पहुंचे थे। राम रहीम से मुलाकात करने वालों में उनका बेटा जसमीत, दामाद रुहमीत व साहनमीत व डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन शोभा गोरा भी शामिल थे। बता दें कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा संचालक राम रहीम साध्वियों के दुष्कर्म और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में सुनारिया जेल में 2017 से सजा काट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें