फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हनी सिंह के शो को अब तक मंजूरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का चंडीगढ़ में 23 मार्च को लाइव कंसर्ट होना है। शो के आयोजकों ने इस संबंध में प्रशासन से अनुमति मांगी है, लेकिन अभी तक मिली नहीं है। यह शो सेक्टर-25 में ही होगा। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि परमिशन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

हाल ही में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो के बाद प्रशासन ने बड़े स्तर पर होने वाले लाइव कंसर्ट्स को सेक्टर-34 में नहीं कराने का निर्णय लिया था। दिलजीत के शो के दौरान बड़ी भीड़ उमड़ने और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया था।
एपी ढिल्लों का शो भी सेक्टर-25 में ही हुआ था। हनी सिंह के शो को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज है। गंभीर बीमारी से उबरने के बाद हनी सिंह का यह पहला बड़ा टूर है, जिसकी शुरुआत 22 फरवरी को मुंबई से हुई है। चंडीगढ़ में 23 मार्च को शो होगा। टिकट 2500 रुपये से शुरू है। अभी से वीआईपी डेक और टेबल व लॉन्ज के टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें