चंडीगढ़ में आज (रविवार) शाम को रैपर व सिंगर हनी सिंह का लाइव कंसर्ट होगा। चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में हनी सिंह के शो में खासी भीड़ उमड़ने वाली है। लोगों को परेशानी न हो इस लिहाज से पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सेक्टर-25 की तरफ आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए ट्रैफिक रूट देखकर ही जाएं। सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए यूटी पुलिस ने शनिवार को रिहर्सल भी की।
कंसर्ट के चलते पीयू का गेट नंबर- 3 रहेगा बंद
हनी सिंह कंसर्ट के मद्देनजर पीयू के सेक्टर-25 में एलुमनी हाउस गेट और गेट नंबर-3 दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान पीयू परिसर में पीयू स्टिकर वाले वाहनों और वैध विश्वविद्यालय आईडी कार्ड वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। बाहरी लोगों को पीयू परिसरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। पीयू के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।