विश्वास फाउंडेशन ने मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित स्थित वेद विद्या आश्रम, संस्कृत गुरुकुल विद्यार्थियों को और आस पास के झुग्गियों में रहनेवाले जरूरतमंद 225 लोगों को कंबल बांटे।
इस दौरान उन्हें भंडारा का प्रसाद ग्रहण करवाया गया। यह कार्यक्रम विश्वास संस्था की प्रेसिडेंट सती साध्वी नीलिमा विश्वास की देखरेख में संपन्न हुआ और विश्वास संस्था के श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कंबल वितरण में मंदिर के आचार्य स्वामी प्रसाद मिश्र ने भी सहयोग दिया।
इस अवसर पर साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि हर मानव को मानवीयता का कर्तव्य निभाते हुए अपनी मासिक आय का कुछ अंश जरूरतमंद लोगों को दान देना चाहिए, यही सच्ची मानवता है।