स्पोर्टी डिजाइन, आराम और बेहतरीन माइलेज के संग लग्जरी। होंडा मोटर कंपनी यह सब कुछ लाई है कार क्रेजी सिटी के दीवानों के लिए होंडा सिटी के नए और डीजल अवतार होंडा सिटी में।
कार का लेदर इंटीरियर और टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल लग्जरी का अहसास देता है। इस कार की लांचिंग चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित लाली मोटर्स में की गई।
इस मौके पर प्रेस्टिज होंडा चंडीगढ़ के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट राजीव खुल्लर, एससीआईएल के एरिया मैनेजर जगतार सिंह सोही, प्रेस्टिज होंडा के जीएम सेल्स मनोज कौशल मौजूद रहे। प्रेस्टिज होंडा चंडीगढ़ के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट राजीव खुल्लर ने कहा कि पंजाब कारों का बड़ा बाजार है।
होंडा सिटी को भी लोगों ने काफी पसंद किया। औसतन प्रतिमाह चंडीगढ़ में दो सौ कारों की सेल होती थी। होंडा सिटी डीजल भी एकदम नई है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
दाम
डीजल 8.64 लाख से लेकर 11.13 लाख
पेट्रोल 7.44 लाख से लेकर ---------
यह हैं फीचर्स
- अर्थ ड्रीम टेक्नोलॉजी सीरीज का 1.5 एलआई-डीटीईसी डीजल इंजन
- 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज
- 100 पीएस @ 3600आरपीएम की अधिकतम पावर और 200एन-एम @ 1750 आरपीएम का अधिकतम टार्क
- नव विकसित छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
- एडवांस कूल स्टनर
- ज्यादा स्पेस, 510 एल का सबसे ज्यादा बूट स्पेस
- बाडी के लिए टेनसाइल स्टील का इस्तेमाल
- हाई बैलेंस चेसिस सिस्टम जो सुरक्षा के संग देता है आराम
- नई ज्योमिट्री मैकफेरसन स्ट्रट फ्रंट सस्पेंसन, शेप्ड ट्विस्ट बीम रियर सस्पेंशन
- सेफ्टी के लिए पैडेस्ट्रियन इंजरी मिटिगेशन टेक्नोलॉजी, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एसआरएस एयरबैग्स, एंटी लाक ब्रेक सिस्टम। इंपैक्ट मिटिगेटिंग हेडरेस्ट।
- टच स्क्रीन कंट्रोल पैनल
- आटो एसी, एंडवांस इंटीग्रेटेड आडियो के संग आठ स्पीकर और पांच इंच स्क्रीन, वन पुश इंजन स्टार्ट, स्टाप बटन, होंडा स्मार्ट की सिस्टम।
- रियर एसी वेंट्स और रियर पार्किंग कैमरे मल्टीपल व्यूज।
शार्क फिन एंटीना, सनरूफ, 15 इंच स्पोर्टी अलाय व्हील्स, स्टाइलिश फाग लैंप्स।
छह रंग और पांच ग्रेड
पांच ग्रेड
ई, एस, एसवी, वी और वीएक्स।
छह रंग-गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, कार्नेलियन रेड पर्ल, अर्बन टिटेनियम मैटेलिक, अलाबास्टर सिल्वर मैटेलिक क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, टैफैटा व्हाइट।