फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाक को ललकारा

Mon, 23 Mar 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी(अमृतसर )
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के शांति प्रयासों का सम्मान करते हुए धरती को खून से लाल करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को खुशहाली व आर्थिक तरक्की की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए। पाकिस्तान को अपनी धरती से आतंकवाद को प्रोत्साहित करने की बजाए उसको समूल खत्म करने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री पंजाब के अटारी बार्डर पर बीएसएफ के गोल्डन जुबली के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ ने कहा कि दोस्त बदले जा सकते हैं, परंतु पड़ोसी नहीं। इसलिए पाकिस्तान को एक अच्छे पड़ोसी की तरह व्यवहार करना चाहिए। वह आतंकवाद के खिलाफ सख्ती अपनाए ताकि दोनों देश तरक्की के रास्ते आगे बढ़ते हुए अपने नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।

अगर भारत पाक के मध्य शांति स्थापित होती है तो साउथ एशिया का यह क्षेत्र दुनिया का आर्थिक व राजनीतिक तौर पर मजबूत क्षेत्र बन सकता है। भारत ने जब भी पाकिस्तान के साथ दोस्ती वाला हाथ बढ़ाया तभी पाकिस्तान की ओर से दुश्मन वाला व्यवहार ही दिखाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इसी वाघा सडक सीमा के रास्ते पाकिस्तान शांति का संदेश लेकर गए थे। परंतु पाकिस्तान की ओर से इसके जवाब में कारगिल का युद्ध दिया गया। राजनाथ ने कहा कि भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को भी भारत की सहायता करनी चाहिए।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आंतकवादियों को प्रोत्साहित किया आज उसी आतंकवाद की आग में झुलस रहा है। पाकिस्तान को भी इस से सबक सीखते हुए अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खुलेआम शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

'सीमा पार से तस्करी किसी भी कीमत पर सहन नहीं'

गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार अपने देश की सीमाओं और देश की जनता की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप में वचनबद्ध है। किसी भी कीमत पर सीमाओं पर सुरक्षा में ढील नहीं होने दी जाएगी। बीएसएफ पूरी तरह सीमा पर सुरक्षा में बढ़िया भूमिका निभा रही है। दोनों देशों के मध्य व्यापार को भारत सरकार और बढ़ाएगी  परंतु सीमा पार से तस्करी को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

राजनाथ सिंह से जब पूछा गया कि तस्करी के लिए अकाली दल बीएसएफ को जिम्मेवार मानता है तो वह जवाब को टाल गए। उन्होंने गुजरात से पंजाब आई 13 बीएसएफ की महिला जवानों और टाटा एडवेंचर की महिलाओं को सम्मानित भी किया जो कैमल सफारी से 2300 किलोमीटर का सफर तय कर पंजाब पहुंचीं थीं।

इस अवसर पर राजनाथ ने रिट्रीट सेरामनी भी देखी। कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बीएसएफ की महिला जवानों को एक एक लाख रुपये देने का एलान किया। बीएसएफ की सीमाओं की सुरक्षा में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, अनिज लोजी, केंद्र मंत्री विजय सांपला, गुलजार सिंह रणीके ओर बीएसएफ के अधिकारी भी शामिल थे। इस दौरान बार्डर पर रिट्रीट सेरामनी देखने के लिए पर्यटकों के बड़े स्टेडियम का शिलान्यास भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें