फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजामों पर बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कहा- इजरायल की तरह होगी सिक्योरिटी

Mon, 01 Oct 2018 09:16 AM IST
रमिंद्र सिंह, अमर उजाला, शहजादपुर(अंबाला)
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन
देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इजरायल की तर्ज पर बॉर्डर सिक्योरिटी की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए इजरायल की तर्ज पर कंपरिहेंसिव इंटीग्रेटिड मैनेजमेंट सिस्टम भारत-पाक सीमा पर लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश की 22 हजार किलोमीटर लंबी थल व जल सीमा पर तार लगाकर सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार ने तकनीकी आधारित सुरक्षा व्यवस्था को अपनाने का निर्णय लिया है। राजनाथ सिंह रविवार दोपहर को अंबाला के शहजादपुर में विकास रैली में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार से लगातार आतंकवाद का समर्थन कर रहा है।

उन्होंने स्वयं कमांड कंट्रोल सेंटर में बैठकर देखा है कि किस तरह पाकिस्तान की ओर से आतंकी देश में हथियार, बंदूक आदि ला रहे हैं। नए सिस्टम के जरिये कंट्रोल रूम में बैठकर सीमा पर होने वाली मामूली हलचल पर भी नजर रहेगी और हरकत होते ही तीन सेकेंड में सीमा लांघने वालों को ढेर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल डील पर भी बोले राजनाथ सिंह...

राजनाथ - फोटो : self
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल विमान सौदे के हर पहलू को सार्वजनिक करने की गैर-व्यवहारिक मांग करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। रक्षा क्षेत्र से जुड़े मसलों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता और ऐसा वर्तमान सरकार में ही नहीं बल्कि पूर्व की सरकारों में भी होता रहा है। राफेल विमान पर भ्रष्टाचार की बात करने वाली कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके और बोफोर्स तोप घोटाले को याद करे।

मोदी पर घोटाले के आरोप लगाने वाले पहले यह तो जान लें कि मोदी के न कोई आगे, न पीछे कोई खाने वाला है। वह ईमानदारी से देश को आगे ले जा रहे हैं और यह विपक्षियों को पच नहीं रहा है। उन्होंने कहा देश के लिए बड़ी चुनौती बन चुके नक्सलवाद को भी केंद्र सरकार ने मजबूती से नियंत्रित किया है और सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद की गतिविधियों को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है।

पूर्व सरकारों के समय नक्सलवादियों से ज्यादा सुरक्षा बल शहीद होते थे, मगर अब आधुनिक हथियारों व तकनीक के बल पर नक्सलवाद का सफाया किया जा रहा है। उन्होंने सरकार की बीते चार वर्ष की उपलब्धियों को भी गिनवाया और क्षेत्रवासियों से आगे चुनाव में भाजपा का साथ देने का आह्वान किया।

इससे पहले विकास रैली के आयोजक राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक नायब सिंह सैनी, सांसद रतन लाल कटारिया व अन्य विधायकों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। रैली के दौरान नायब सैनी ने गृह मंत्री राजनाथ के समक्ष नारायणगढ़ क्षेत्र में कोई अर्द्धसैनिक बलों के लिए प्रशिक्षण केंद्र, सैनिक स्कूल और सैनिक कैंटीन स्थापित कराने की मांग को भी उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें