फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज बोले- हरियाणा और पड़ोसी राज्यों का माहौल खराब करना चाहते हैं हुड्डा लेकिन कामयाब नहीं होंगे

Wed, 04 Dec 2019 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज, बीएस हुड्डा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि फिर से विशाल हरियाणा का राग अलापने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा और आसपास के प्रदेशों का माहौल दोबारा से खराब करने चाहते हैं। विज ने कहा कि पिछले प्लान में भी उनका एजेंडा था और वो माहौल खराब करने में कामयाब हो गए थे और उसका कितना नुकसान हुआ पूरे प्रदेश ने देखा। लेकिन इस बार हुड्डा को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


विशाल हरियाणा पर कांग्रेस भी हुड्डा से पल्ला झाड़ रही है इस पर विज ने कहा कि इनकी यह नीति है कि तुम उकसाते रहो और हम मरहम लगाते रहें। अनिल विज ने कहा कि गृह विभाग हर तरफ अपनी नजर बनाए हुए है और अगर एक्शन लेने की बात आएगी तब कोई भी बड़ा-छोटा हो विभाग कार्यवाही करने से चूकेगा नहीं। कांग्रेस सांसद द्वारा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर दिए बयान पर अनिल विज ने कहा कि अधीर रंजन हमेशा बेतुके बयान देते रहते हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा गठबंधन सरकार बनाने के बाद कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब हरियाणा की बारी है और दो साल में कांग्रेस वहां सरकार बनाएगी, इस पर अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि सपने लेना अच्छी बात है, सपने पर कोई टैक्स नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए बयान कि भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर कुचलती है पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा कभी भी जात-पात की राजनीती नहीं करती। विज ने कहा कि जात-पात की राजनीति हमेशा कांग्रेस ने की है। देश का बंटवारा कांग्रेस ने जात-पात के नाम पर करवाया और दस लाख लोगों का संहार करवाया। 

विज ने कहा कि 1984 में भी सिख विरोधी दंगा जात-पात के नाम पर करवाया और उसमे साढ़े तीन हजार सिखों का कत्लेआम हुआ था। लेकिन कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अब कट्टर हिंदूवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है तो राहुल गांधी को सोच कर बोलना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें