फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मंत्री विज की बड़ी कार्रवाई, सिविल लाइन थाना के एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 13 Feb 2020 07:23 PM IST
ajay kumar विजेंद्र कौशिक/अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक ( हरियाणा)
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज ने किया औचक निरीक्षण।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समीति की बैठक में रोहतक पहुंचे गृहमंत्री मंत्री अनिल विज ने अचानक रोहतक सिविल लाइन थाना में छापा मारा। इस दौरान विज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया। विज ने कहा कि एसएचओ सही तरीके से काम नहीं कर रहा था।

विज्ञापन


थाने के निरीक्षण के दौरान विज ने पाया कि थाने कि एक लकड़ी की अलमारी में तीन लोडिड गन थी, जोकि माल खान में जमा नहीं थी। जिसे अलमारी में बरामद कर विज ने एसपी मोहित हांडा को सौंप दिया। जिन तीनों कर्मचारियों की है गन, वे सभी सस्पेंशन में शामिल है। इन तीनों पुलिसकर्मियों, एसएचओ के अलावा थाने का मुंशी व एक हेड कांस्टेबल को भी सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें