फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं

Sun, 26 Jun 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना/संगरूर
विज्ञापन
लुधियाना के शाही इमाम - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पंजाब के मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के बाद भारी हिंसा और आगजनी हुई। अब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने बेअदबी की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन


मजलिस अहरार इस्लाम हिंद द्वारा अमन और आपसी भाईचारे की अपील करते हुए शाही इमाम ने कहा कि पवित्र ग्रंथ की बेअदबी हरगिज सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी इसके आरोपी गिरफ्तार न किए गए तो रमजान शरीफ का आखिरी जुम्मा पंजाब भर के मुसलमान काला दिवस के तौर पर मनाएंगे।

शाही इमाम ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अमन और भाईचारे को टूटने न दें। इस मौके पर अब्दुल सुभान, शाहजेब खान, शाह नवाज खान, कारी मुहम्मद इब्राहिम, मुहम्मद नवाब, अजाद अली अहरारी और शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम भी मौजूद थे।
विज्ञापन

'आप' सांसद मान ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

ऊना में आयोजित हिमाचल बदलो रैली को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल और पंजाब में केवल सियासी फिल्म की स्क्रिप्ट बदलती है, उसके नायक वही रहते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर गहरा अफसोस व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी ने निंदा की है। संगरूर से सांसद और पार्टी की चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन भगवंत मान ने कहा कि ऐसी करतूत करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सख्त सजा दी जाए।

उन्होंने कहा कि रमजान के दिनों में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी वाली इस अतिअंत दुखद घटना की समयबद्ध उच्च स्तरीय जांच पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में जांच हो।

उन्होंने मालेकरकोटला सहित समूचे पंजाब के लोगों को अपील की कि वह आपसी सदभावना बनाए रखे क्योंकि इस घिनौनी हरकत के पीछे समाज को बांटने और सांप्रदायक आग भड़काने की साजिश साफ नजर आ रही है और ऐसी कोशिश बार-बार दोहराई जा रही है।

मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेदअबी से पहले राज्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पवित्र गीता की बेअदबी की जा चुकी है। विडंबना यह है कि सरकार की तथा-कथित जांच एजेंसियां और जांच आयोग बेअदबी की इन घटनाओं में किसी भी असली दोषी को पकड़ नहीं सके।

 
विज्ञापन

सीएम बादल ने की आलोचना, शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री प्रकाश​ सिंह बादल का संगत दर्शन प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मलेरकोटला, संगरूर में कुरान शरीफ की बेअदबी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस संकट की घड़ी में आम लोगों, खासकर मुस्लिम भाईचारे को शांत रहने की अपील की है। बादल ने कहा कि राज्य में कड़ी कोशिशों से हासिल की गई शांति और सांप्रदायिक सद्भावना को भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

उन्होंने महान गुरुओं, पीरों व पैगंबरों की शिक्षाओं अनुसार हर कीमत पर लोगों से शांति, भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए बादल ने धार्मिक सहनशीलता व भाईचारक एकता पर पहरा देने को कहा। साथ ही कहा कि लोग समाज विरोधी तत्वों के सांप्रदायिक मार्ग पर समाज को बांटने की बुरी चालों में न आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें