शहर भर में रविवार शाम को होलिका दहन कार्यक्रम किया गया। मंदिर के बाहर पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया।
सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद ने बताया कि होलिका दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
सेक्टर-46 स्थित सनातन धर्म मंदिर के प्रधान जतिंदर भाटिया ने मंदिर में होलिका दहन के समय होली के महत्व को समझाया। सेक्टर-15 के सनातन धर्म मंदिर में भी होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसके अलावा सेक्टर-29, 30, हल्लोमाजरा, रामदरबार सहित शहर के अन्य भागों में होलिका दहन किया गया।