फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 20 को छुट्टी, आरएलए ने ड्राइविंग टेस्ट की तिथि आगे बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क 20 अप्रैल को बंद रहेगा। यही कारण है कि जिन लोगों ने चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में ड्राइविंग टेस्ट के लिए अप्वाइंटमेंट ली थी, अब उन्हें 22 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल के बीच ड्राइविंग टेस्ट के लिए अप्वाइंटमेंट दी गई है।
विज्ञापन

आरएलए के अनुसार, जिन लोगों का नाम ए, बी और सी अक्षर से शुरू होते हैं, वह 22 अप्रैल को अपनी ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे। इसके अलावा डी से लेकर जे अक्षर तक के नाम वाले 23 अप्रैल, के से ओ अक्षर से शुरू हो रहे नाम वाले 24 अप्रैल, पी से आर तक वाले 25 अप्रैल और एस से जेड अक्षर तक वाले 26 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शेड्यूल के मुताबिक ही वह सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंचें। इसके बाद उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें