23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे।
- फोटो : demo
सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक अगले सप्ताह 5 दिन के लिए बंद रहेंगे। इसलिए बैंकों से संबंधित सभी जरूरी काम जल्द निपटा लें, नहीं तो मुश्किल हो सकती है। होली और चौथे शनिवार-रविवार के चलते इस दौरान बैंकों में छुट्टी रहेगी।
ऐसे में पैसे निकालने के लिए सिर्फ एटीएम ही रहेंगे, लेकिन त्योहार होने की वजह से ये भी खाली हो सकते हैं। प्रदेश को छोड़कर अन्य कई राज्यों में 23 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को गुड फ्राइडे की भी छुट्टी रहेगी।
हरियाणा बैंक एंप्लाइज फेडरेशन के जिला प्रधान विजय भाटिया ने बताया कि हरियाणा में होलिका दहन और गुड फ्राईडे पर अवकाश नहीं रहेगा। हालांकि 24 मार्च को दुल्हंडी के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 25 मार्च को बैंक खुलेंगे। 26 को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी और 27 को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में चेक की क्लियरिंग पर असर पड़ेगा।