10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद पंजाब शिक्षा विभाग ने सोमवार को प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का एलान कर दिया है। अगर इस दौरान कोई स्कूल खुला पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभाग एक्शन लेगा।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूलों में एक जून से दो जुलाई तक छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की तरफ से इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। याद रहे कि शिक्षा विभाग ने अपने पूरे पाठ्यक्रम को अब महीनों में बांट दिया है। पूरे राज्य में एक समान पढ़ाई होती है। वहीं शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि अब विद्यार्थियों को किसी भी तरह की मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी।