हॉकी के मैदान में अपनी स्टिक से गेंद घुमाकर गोल दागने वाली संदीप कौर अब बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाएंगी।
मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग के बाद अब हॉकी खिलाड़ी प्रिथीपाल सिंह की जीवन पर बन रही फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
किरदार क्या है इसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है। संदीप कौर स्कूल-कालेज के समय में एक हॉकी की खिलाड़ी रही हैं। अंग्रेजी में एमए करने के बाद पत्रकारिता एवं जन संचार में पोस्ट ग्रेजुएट की डिगभनी हासिल करने के बाद संदीप ने मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा।
इसी बीच उन्हें अचानक एक दिन जब एक फिल्म के लिए ऑफर मिला तो वह मना नहीं कर सकीं। जिंदगी में अचानक आए बदलाव की वजह से वह एक खिलाड़ी से अभिनेत्री बन गईं।
प्रिथीपाल सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म से पहले उन्होंने पंजाबी फिल्म कंट्रोल भाजी कंट्रोल में अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।
असल जिंदगी से हटकर किरदार
अमर उजाला से बातचीत करते हुए संदीप कौर ने कहा कि उन्हें अपनी असल जिंदगी से काफी हटकर किरदार मिला है,जिसे करने में बहुत मजा आया।
क्योंकि वह खुद हॉकी की खिलाड़ी रह चुकी हैं। भविष्य को लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। क्योंकि पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनके टैलेंट ने रंग दिखाया है और पर्दे पर दर्शकों के सामने आने से पहले ही एक हिंदी फिल्म करने के अलावा उन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आ रहे चुके है।
संदीप ने बताया कि भविष्य में उनके पास तीन फिल्मों और टीवी शो के ऑफर्स हैं, जिनके बारे में बात चल रही है। मैं मन की संतुष्टि वाले रोल ही करना चाहूंगी,जिससे समाज को सही संदेश मिले।