हॉकी प्लेयर जसजीत सिंह आनंद कराज के बाद अपने पति के साथ
- फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्डी जसजीत कौर रविवार को राजपुरा के रूपिंद्र सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। आनंद कारज गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहब में हुआ। इस अवसर पर जसजीत के परिजन और सहेलियां भी उपस्थित रहीं।
नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय कोच एमके कौशिक, भारत की पूर्व कप्तान संदीप कौर एवं डीएसपी सुरिंद्र कौर के अलावा रमनीत कौर, राजविंद्र कौर, अमनदीप कौर, लखविंद्र, सिमरजीत, एथलीट सुखविंद्र मोहन सिहं विर्क सहित खेल जगत की अनेक हस्तियां पहुंची थी। शादी समारोह लाडवा रोड स्थित एक पैलेस में हुआ। बारिश की आंख मिचौली दिनभर चलती रही।
अर्जुन अवार्डी जसजीत कौर ने आनंद कारज के बाद लोगों को बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि शाहाबाद की सैकड़ों बेटियों ने कोच बलदेव सिंह के मार्गदर्शन में हॉकी के माध्यम से हरियाणा ही नहीं देश का नाम विश्व में रोशन किया है और करोड़ों रुपए की ईनामी राशि जीतकर दिखा दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं।
जसजीत कौर के जीवन साथी रूपिंद्र सिंह एस्टिंट डिस्ट्रिक अटॉरनी के पद पर हैं जबकि जसजीत कौर स्वयं रेलवे में नौकरी करती है। विवाह समारोह में भी रेलवे विभाग के भी अनेक अधिकारी विशेष रूप से पहुंचे रहे।