सेक्टर 42 के हॉकी स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले गए हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में कलिंगा लांसर ने दबंग मुंबई को 4- 1 से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही कलिंगा लांसर को 2.5 करोड़ और रनर अप दबंग मुंबई की टीम को 1.25 करोड़ की इनामी राशि प्रदान की गई।
जैसी उम्मीद थी रविवार को हाली इंडिया लीग क ा फाइनल मैच देखने बड़ी संख्या में दर्शक हाकी स्टेडियम पहुंचे। मैच में शुरू से ही दोनों टीमें एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश में जुट गईं। हालांकि मैच के पहले क्वार्टर में किसी भी टीम को न तो कोई पेनल्टी कार्नर मिला और न ही कोई गोल कर सका।
दूसरे क्वार्टर के 17 वें मिनट में कलिंगा से ग्लैन टर्नर ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को 2-0 आगे किया। इसके बाद अगले ही पल 18 वें मिनट में दबंग मुंबई पेनल्टी कार्नर मिला, हरमनप्रीत सिंह इस सुनहरे मौके को मिस कर दिया। इसी क्वार्टर के अंतिम समय में कलिंगा को पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे कप्तान मोर्टिज फूर्स्टी ने बिना देर कि ए गोल में बदल कर स्कोर 3-0 कर दिया। हाफ समय तक कलिंगा टीम 3-0 से आगे रही। तीसरे क्वार्टर के 33 वें मिनट में मुंबई के अफान यूसुफ ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल 3-1 कर बढ़त को कम कर दिया।