फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोच ने उठाई कुर्सी तो दूसरे ने हॉकी तानी

Sat, 27 Sep 2014 11:13 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रोणाचार्य खेल परिसर जिला खेल प्रतियोगिता के दौरान कुरुक्षेत्र के मैदान में तब्दील हो गया। दो खेल प्रशिक्षक आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन


भिड़ंत कहासुनी से शुरू हुई और हाथापाई की नौबत के साथ हॉकी-कुर्सियां उठाने एवं गाली-गलौज तक पहुंच गई। शनिवार को ये विवाद हॉकी के मैच के दौरान हुआ।

कुरुक्षेत्र के जिला खेल परिसर द्रोणाचार्य स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है।

लेकिन खेल के दौरान जो हालात बने वह स्कूल के विद्यार्थी और स्टेडियम में मौजूद अन्य लोग भी देखते रह गए। जिन खेल प्रशिक्षकों में ये झगड़ा हुआ, ये दोनों हॉकी कोच बताए हैं।

खैर, बामुश्किल इन दोनों खेल प्रशिक्षकों को शांत किया गया। जानकारी के अनुसार जिला स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हुआ।

द्रोणाचार्य स्टेडियम में किसी बात पर दो हॉकी प्रशिक्षकों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों गुस्से में इतने लालपीला हो गए आपस में भिड़ंत की नौबत आ गई और दोनों हाथापाई एवं गाली गलौज पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


आश्चर्य की बात ये है कि गुरुजनों की इस भिड़ंत का नजारा उनके खिलाड़ी शिष्य मूकदर्शक बने देखते रह गए और इनके लिए न बोलते बना और न ही रोकते।

मामला शांत होता कि इसी बीच एक खेल प्रशिक्षक ने दूसरे प्रशिक्षक को मारने के लिए कुर्सी उठा ली, इससे पहले की हॉकी प्रशिक्षक कुर्सी से वार करता, दूसरे हॉकी प्रशिक्षक ने भी हॉकी उठाकर मारने की कोशिश की।

हालांकि दोनों वार नहीं कर सके, क्योंकि स्टेडियम में मौके पर मौजूद अन्य खेल प्रशिक्षक बीच-बचाव में उतर आए। काफी मुश्किल से इनका गुस्सा ठंडा किया गया और खेल स्टेडियम गुरुजनों का कुरुक्षेत्र बनने से से बच गया नहीं यहां शर्मनाक हालात पैदा हो सकते थे।
विज्ञापन

दोनों कोच के बीच हुआ विवाद
जिला स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हॉकी मैच हो चुका था। इस मैच में अंपायरिंग कर रहे शिव कुमार सैनी और शाहाबाद की टीम को लेकर आए हॉकी कोच वीरेंद्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें